एक मैच बाद ही शुभमन गिल ने इस खिलाड़ी को किया प्लेइंग 11 से बाहर, अक्षर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

एक मैच बाद ही शुभमन गिल ने इस खिलाड़ी को किया प्लेइंग 11 से बाहर, अक्षर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

IPL 2026, DC vs GT: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस के खेमे में शुभमन गिल की वापसी हो गई है और उनके आने की वजह से कुमार कुशाग्र को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले दो मुकाबलों में हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक फ्रेश विकेट है। बारिश हुई है, इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी करेंगे, विकेट का मिजाज देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे। हम मैच-अप्स पर नजर रखते हैं, बल्लेबाजों के लिए चीजों को जितना हो सके उतना मुश्किल बनाते हैं और सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का चयन करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम वैसे भी पहले बैटिंग करने वाले थे। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी इनिंग्स में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब परिस्थिति को समझने की बात है। हमारी ओपनिंग पार्टनरशिप (साई सुदर्शन के साथ) अच्छी है और उम्मीद है कि हम बोर्ड पर रन बना पाएंगे। यह सब एक मैच में सही तालमेल बिठाने की बात है। हम पिछला मैच बहुत कम अंतर से हारे थे। उम्मीद है कि हम अपनी बैटिंग को ठीक कर लेंगे। कुमार कुशाग्र की जगह मैं खेलूंगा।”

अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *