बिहार में बंद चीनी मिलें फिर चालू होंगी:DM को जमीन चुनने का आदेश, 25 मिलें शुरू करने की तैयारी, मंत्री का रोजगार बढ़ाने का दावा

बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही सभी बंद चीनी मिलें फिर से चालू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 चीनी मिलों को चालू करने के लिए सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को भूमि चयन कर उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। मंत्री पासवान ने शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सभी चीनी मिलों को चालू करने का निर्णय लिया गया था। उसी दिन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसने चीनी मिलों को चालू करने की पूरी रणनीति तैयार की। एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य
गन्ना मंत्री ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य है। इसमें गन्ना विभाग और चीनी मिलों का सबसे बड़ा योगदान होगा। श्री पासवान मंगलवार को शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के मसौढ़ा गांव में स्वर्गीय चौकीदार दशरथ पासवान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। दशरथ पासवान के पुत्र संजय कुमार पासवान की प्रशंसा की
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय दशरथ पासवान के पुत्र संजय कुमार पासवान की प्रशंसा की। उन्होंने संजय की अपने माता-पिता के प्रति निष्ठा और स्नेह को सलाम करते हुए उपस्थित लोगों से उनसे प्रेरणा लेकर अपने माता-पिता की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) प्रमुख केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनडीए के नेतृत्व में राज्य और जिले के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है और उस पर तेजी से काम किया जा रहा है। मंत्री के शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही सभी बंद चीनी मिलें फिर से चालू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 चीनी मिलों को चालू करने के लिए सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को भूमि चयन कर उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। मंत्री पासवान ने शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सभी चीनी मिलों को चालू करने का निर्णय लिया गया था। उसी दिन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसने चीनी मिलों को चालू करने की पूरी रणनीति तैयार की। एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य
गन्ना मंत्री ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य है। इसमें गन्ना विभाग और चीनी मिलों का सबसे बड़ा योगदान होगा। श्री पासवान मंगलवार को शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के मसौढ़ा गांव में स्वर्गीय चौकीदार दशरथ पासवान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। दशरथ पासवान के पुत्र संजय कुमार पासवान की प्रशंसा की
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय दशरथ पासवान के पुत्र संजय कुमार पासवान की प्रशंसा की। उन्होंने संजय की अपने माता-पिता के प्रति निष्ठा और स्नेह को सलाम करते हुए उपस्थित लोगों से उनसे प्रेरणा लेकर अपने माता-पिता की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) प्रमुख केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनडीए के नेतृत्व में राज्य और जिले के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है और उस पर तेजी से काम किया जा रहा है। मंत्री के शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *