Iran-Israel War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनई की सेहत काफी गंभीर बताई जा रही है। वे अभी बेहोश हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। वे ईरान के पवित्र शहर कोम में इलाज करवा रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे किसी भी फैसले लेने की हालत में नहीं हैं।
क्या हुआ था?
कुछ समय पहले हुए हवाई हमले में उनके पिता (पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामनेई), मां, पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई थी। उसी हमले में मोजतबा खामेनई भी घायल हुए थे।
मार्च में बनाया था सुप्रीम लीडर
पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत के बाद मार्च में मोजतबा को सुप्रीम लीडर बना दिया गया था, लेकिन उसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे। सिर्फ उनके नाम पर टीवी पर कुछ बयान पढ़े गए। एक वीडियो में उन्हें दिखाया गया, लेकिन लोग कह रहे हैं कि वो एआई से बनाया गया वीडियो हो सकता है।
कब्र बनाने की तैयारी
खुफिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोम में एक बड़ा मकबरा बनाया जा रहा है। इसमें अली खामेनई और उनके परिवार के सदस्यों को दफनाया जा सकता है। मोजतबा खामेनई को भी शायद वहीं दफनाया जाए।
ईरान में नेतृत्व का संकट
अभी ईरान में साफ-साफ नेतृत्व नहीं है। सेना और सरकार दोनों में कन्फ्यूजन है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स भी बिना सेंट्रल कमांड के काम कर रहे हैं। रूस के ईरान राजदूत ने कहा कि मोजतबा खामेनई ईरान में ही हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे सामने नहीं आ रहे हैं।


