Hardik Pandya And Natasa: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से हार्दिक और उनकी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के रिश्तों की चर्चा हर तरफ है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा मोड़ आया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। हार्दिक की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक हाल ही में पांड्या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पहुंची। जैसे ही तस्वीरें सामने आई सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कपल के फैंस कमेंट करने लगे की काश दोनों एक बार फिर साथ आ जाए। वहीं, कई लोग माहिका को लेकर भी बातें कर रहे हैं।
हार्दिक से तलाक के बाद नताशा पहुंची ससुराल (Hardik Pandya And Natasa Divorce)
नताशा स्टेनकोविक भले ही हार्दिक से अलग हो चुकी हैं, लेकिन उनके हालिया कदम कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। रविवार को नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दरअसल, नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक के घर वडोदरा पहुंची थीं। इन तस्वीरों में नताशा न केवल हार्दिक की मां और दादी के साथ हंसती-मुस्कुराती दिख रही हैं, बल्कि हार्दिक की बहन और भाई क्रुणाल पांड्या भी उनके साथ काफी खुश नजर आए।

बेटे के बहाने बढ़ रही हैं नजदीकियां? (Natasa meet Hardik Pandya mother amid his link-up with Mahieka Sharma)
बता दें कि साल 2024 में हार्दिक और नताशा का करीब 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जुड़ा और दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे। लेकिन बेटे अगस्त्य की खातिर हार्दिक और नताशा आज भी संपर्क में हैं। हाल ही में हार्दिक ने अपने लाडले को एक लग्जरी डिफेंडर कार गिफ्ट की थी, जिसे लेने के लिए खुद नताशा पहुंची थीं। अब परिवार के साथ उनकी इन नजदीकियों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या यह जोड़ा गुपचुप तरीके से फिर से एक होने की कोशिश कर रहा है? या ये महज बेटे की खातिर नताशा कर रही हैं।

नताशा और हार्दिक को फिर साथ देखना चाहते हैं लोग
नताशा की इन पोस्ट्स पर यूजर्स के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “पांड्या परिवार का यह पहलू कोई नहीं दिखाता कि वह नताशा का आज भी कितना ख्याल रखते हैं।” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “लगता है मिलन की घड़ी करीब है, दोनों फिर साथ आ सकते हैं।”
सोशल मीडिया पर लोग अब दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ का मानना है कि यह सिर्फ बच्चे के लिए एक मैच्योर व्यवहार है, वहीं कुछ को लगता है कि हार्दिक और नताशा के बीच अभी भी प्यार बाकी है। फिलहाल, हार्दिक और माहिका के रिश्ते के बीच नताशा की ‘ससुराल’ में यह एंट्री आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।


