गोड्डा में बाइक सवार युवक को गोली मारी:चार राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत, पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

गोड्डा में बाइक सवार युवक को गोली मारी:चार राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत, पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

गोड्डा में बाइक सवार युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-133 पर गोपलाडीह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर तीन की संख्या में थे। वे भी बाइक पर सवार थे। उन्होंने चलते-चलते ही युवक पर चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अमरपुर निवासी असगर अंसारी के रूप में हुई है। घटना के वक्त असगर अपने साथी प्रेम टोला निवासी फुरकान के साथ एनएच-133 से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल असगर अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली उनके पैर में लगी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी जान बच सकी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। लूट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। देर रात हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोड्डा में बाइक सवार युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-133 पर गोपलाडीह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर तीन की संख्या में थे। वे भी बाइक पर सवार थे। उन्होंने चलते-चलते ही युवक पर चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अमरपुर निवासी असगर अंसारी के रूप में हुई है। घटना के वक्त असगर अपने साथी प्रेम टोला निवासी फुरकान के साथ एनएच-133 से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल असगर अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली उनके पैर में लगी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी जान बच सकी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। लूट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। देर रात हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *