Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरानी रीजिम को धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो एक-एक पावर स्टेशन उड़ा देंगे

Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरानी रीजिम को धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो एक-एक पावर स्टेशन उड़ा देंगे

Israel-Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर ईरान की इस्लामिक रीजिम ने हमारी बात नहीं मानी तो हम एक-एक करके उनके सभी पावर प्लांट को उड़ा देंगे। हम उन्हें पाषाण काल में पहुंचा देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाएं युद्ध के मैदान में अपने लक्ष्य को हासिल करने के करीब हैं।

ईरान ने हमसे सीजफायर का अनुरोध किया है: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमसे सीजफायर का अनुरोध किया है। इस पर हम अभी सोच रहे हैं। हालांकि, ट्रंप के इस बयान को ईरान के विदेश मंत्रालय ने झूठा व बेबुनियाद करार दिया है। ट्रंप ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ईरान की नई रीजिम अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं। ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरानी रीजिम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बातचीत नाकाम रहती है तो अंजाम बुरा होगा।

ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज रात, ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है। उनकी वायुसेना भी तबाह हो चुकी है। उनके नेता अब मारे जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं काफ़ी हद तक कम हो गई हैं। और हथियारों की सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

‘धरती पर सबसे हिंसक सरकार है वह’

उन्होंने इस अभियान को ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए ज़रूरी बताया। ट्रंप ने कहा कि मैंने कसम खाई है कि मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा। उन्होंने ईरान की सरकार को धरती पर सबसे हिंसक और गुंडागर्दी करने वाली सरकार बताया।

अमेरिका के पहले के हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उन परमाणु ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। उन्होंने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का हवाला देते हुए कहा कि ईरान ने कहीं और अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने की कोशिश की थी।

युद्ध का अंत करीब है: मार्को रुबियो

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान में युद्ध का अंत करीब है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध का अंत आज नहीं, कल नहीं, लेकिन वह करीब है। रुबियो ने कहा कि ईरान की मदद के लिए कोई भी देश ऐसा कुछ नहीं कर रहा है, जिससे किसी भी तरह से हमारे मिशन में कोई रुकावट आ रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *