कोलार के बाद हुजूर SDM नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे:भोपाल कलेक्टर ने निरीक्षण किया; कहा-गुणवत्ता में कोई कोताही न बरतें

कोलार के बाद हुजूर SDM नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे:भोपाल कलेक्टर ने निरीक्षण किया; कहा-गुणवत्ता में कोई कोताही न बरतें

भोपाल के कोलार के बाद अब हुजूर एसडीएम ऑफिस भी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। यह बिल्डिंग लालघाटी चौराहे के पास बनी है। बुधवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। कहा कि बिल्डिंग निर्माण काम की गुणवत्ता में कोई कोताही न बरतें। कलेक्टर सिंह ने एसडीएम विनोद सोनकिया के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और जरूरी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा भी मौजूद थीं। नई बिल्डिंग में लोगों को बेहतर सुविधा मिले
कलेक्टर सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। इसलिए भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। ताकि नागरिकों को सुगम एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य नियमानुसार एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *