स्पोर्ट्स अपडेट:एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, साहिबजादा फरहान कप्तान बने

स्पोर्ट्स अपडेट:एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, साहिबजादा फरहान कप्तान बने

पाकिस्तान ने आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, इस बार पाकिस्तानी टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद को उप-कप्तान बनाया गया है। इस स्क्वॉड में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इनमें आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वॉड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सेरेना विलियम्स की जीत के साथ कोर्ट पर वापसी दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शामिल सेरेना विलियम्स ने करीब 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद प्रोफेशनल टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। 44 साल की अमेरिकी स्टार ने लंदन में खेले जा रहे क्वींस क्लब ग्रासकोर्ट डब्ल्यूटीए (WTA) टूर्नामेंट के महिला डबल्स मुकाबले में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की।
इस टूर्नामेंट के लिए सेरेना विलियम्स को वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है। उन्होंने कनाडा की 18 साल की उभरती हुई खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको के साथ जोड़ी बनाई है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इस जोड़ी ने अपनी विपक्षी और टूर्नामेंट की तीसरी वरियता प्राप्त टीम को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *