Pakistan T20 Squad: पाकिस्तान ने फिर बदला टी20 टीम का कप्तान, एशियन गेम्स 2026 के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान

Pakistan T20 Squad: पाकिस्तान ने फिर बदला टी20 टीम का कप्तान, एशियन गेम्स 2026 के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान

Sahibzada Farhan Become T20 Team Captain: पाकिस्तान क्रिकेट ने एक बार फिर अपने टी20 कप्तान को बदल दिया है और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान साहिबजादा फरहान को दी गई है। इस स्क्वॉड में ना तो मोहम्मद रिजवान हैं और ना ही बाबर आजम। साथ ही शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी जगह नहीं मिली है।

अब होगी भारत-पाक की कांटे की टक्कर

पिछले एशियन गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से ही यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि अगले एशियन गेम्स में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि भारतीय चयनकर्ताओं ने भी एशियन गेम्स 2026 के लिए टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और टीम इंडिया इस बार भी काफी मजबूत नजर आ रही है। शायद इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने भी अपनी मजबूत टीम का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि इस बार एशियन गेम्स की मेजबानी जापान कर रहा है, जहां मेंस और वूमेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाएंगे। मेंस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि वूमेन्स टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 और 29 सितंबर को खेले जाएंगे। 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को होगा।

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की टीमें

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की बात करें तो इस बार अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, भारत, जापान, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं वूमेन्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश, चीन, इंडिया, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी।

आपको बता दें कि जापान को मेजबान होने के चलते इस टूर्नामेंट में सीधा क्वालिफिकेशन मिला है। वहीं अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका आईसीसी के फुल मेंबर होने के नाते क्वालिफाई करने में सफल रहे। जबकि एशियन गेम्स 2026 क्वालिफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाने की वजह से हांगकांग, मलेशिया, नेपाल और ओमान ने भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब और सुफयान मोकिम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *