सुपौल में 4KM लंबी रामनवमी शोभायात्रा, 25000 भक्त पहुंचे:रथ पर श्रीराम, नंदी पर शिव दिखे, गोरिल्ला और फायर परफॉरमेंस

सुपौल जिले के राघोपुर स्थित नगर पंचायत सिमराही में रामनवमी के अवसर पर शनिवार को भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरा नगर भगवा रंग में सराबोर दिखा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से सिमराही गूंज उठा, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा नगर अयोध्या में तब्दील हो गया हो। एनएच-27 किनारे स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी सह बड़ी दुर्गा मंदिर से मनीष भगत की अध्यक्षता में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस विशाल आयोजन में लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा पाग, चंदन तिलक और हाथों में ध्वज व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र लेकर पूरे उत्साह के साथ सड़कों पर उतरे। हर गली, मोहल्ला और बाजार राममय हो गया करीब चार किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शंखनाद के साथ शुरू हुई। यात्रा राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से निकलकर एनएच-27, जेपी चौक, हॉस्पिटल रोड, करजाइन रोड, पिपराही रोड, एनएच-106 होते हुए राघोपुर थाना और पोस्ट ऑफिस मार्ग से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हर गली, मोहल्ला और बाजार राममय हो गया। मां काली के रूप में सजे बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान के साथ मां काली के रूप में सजे बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाकाल अघोरी ग्रुप का प्रदर्शन और ढाक की गूंजती धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने माहौल को और जीवंत बना दिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम, एसडीपीओ समेत भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह भव्य आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुपौल जिले के राघोपुर स्थित नगर पंचायत सिमराही में रामनवमी के अवसर पर शनिवार को भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरा नगर भगवा रंग में सराबोर दिखा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से सिमराही गूंज उठा, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा नगर अयोध्या में तब्दील हो गया हो। एनएच-27 किनारे स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी सह बड़ी दुर्गा मंदिर से मनीष भगत की अध्यक्षता में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस विशाल आयोजन में लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा पाग, चंदन तिलक और हाथों में ध्वज व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र लेकर पूरे उत्साह के साथ सड़कों पर उतरे। हर गली, मोहल्ला और बाजार राममय हो गया करीब चार किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शंखनाद के साथ शुरू हुई। यात्रा राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से निकलकर एनएच-27, जेपी चौक, हॉस्पिटल रोड, करजाइन रोड, पिपराही रोड, एनएच-106 होते हुए राघोपुर थाना और पोस्ट ऑफिस मार्ग से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हर गली, मोहल्ला और बाजार राममय हो गया। मां काली के रूप में सजे बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान के साथ मां काली के रूप में सजे बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाकाल अघोरी ग्रुप का प्रदर्शन और ढाक की गूंजती धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने माहौल को और जीवंत बना दिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम, एसडीपीओ समेत भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह भव्य आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *