चतरा में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया रोड जाम, परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

चतरा में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया रोड जाम, परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों से जारी इस जाम के कारण रांची-चतरा मार्ग पूरी तरह ठप रहा। हादसा उस वक्त हुआ जब लावालौंग थाना क्षेत्र के कासीमहुआ गांव निवासी आशा देवी अपनी बेटी के घर से लौट रही थीं। बगरा मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उचित मुआवजे की मांग पर सड़क जाम टक्कर इतनी भीषण थी कि आशा देवी की सांसें मौके पर ही थम गईं। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पुत्र जुगेश्वर साव और भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित परिजनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई और उचित मुआवजे का एलान नहीं करता, तब तक सड़क से शव नहीं हटेगा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता विनोद बिहारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सड़क हेवी ट्रांसपोर्टिंग के लिए नहीं है, फिर भी कोयला लदे ट्रकों की लापरवाही से आए दिन लोग कुचले जा रहे हैं। सिमरिया सीओ गौरव कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतका के परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक की तलाश जारी है। चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों से जारी इस जाम के कारण रांची-चतरा मार्ग पूरी तरह ठप रहा। हादसा उस वक्त हुआ जब लावालौंग थाना क्षेत्र के कासीमहुआ गांव निवासी आशा देवी अपनी बेटी के घर से लौट रही थीं। बगरा मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उचित मुआवजे की मांग पर सड़क जाम टक्कर इतनी भीषण थी कि आशा देवी की सांसें मौके पर ही थम गईं। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पुत्र जुगेश्वर साव और भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित परिजनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई और उचित मुआवजे का एलान नहीं करता, तब तक सड़क से शव नहीं हटेगा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता विनोद बिहारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सड़क हेवी ट्रांसपोर्टिंग के लिए नहीं है, फिर भी कोयला लदे ट्रकों की लापरवाही से आए दिन लोग कुचले जा रहे हैं। सिमरिया सीओ गौरव कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतका के परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *