फर्रुखाबाद में वाहन की टक्कर से किसान की मौत:मक्का का बीज लेकर बाइक से घर लौटते समय हादसा

फर्रुखाबाद में वाहन की टक्कर से किसान की मौत:मक्का का बीज लेकर बाइक से घर लौटते समय हादसा

फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक किसान की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। घायल किसान को परिवार के सदस्य कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव नुनेहरा निवासी 32 वर्षीय अवनीश के रूप में हुई है। वह मंगलवार देर शाम कम्पिल कस्बे में खेत के लिए मक्का का बीज लेने गए थे। बीज लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, जिसके बाद वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। अवनीश अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी बीना देवी को छोड़ गए हैं। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *