अलवर शहर के जेके नगर कॉलोनी में पानी की बोरिंग की केबल चोरी कर ले गए। जिससे घरों में पानी का संकट हो गया। जब बोरिंग नहीं चली तो कुछ लोग मौके पर आए। यहां केबल कटी मिली। इसके बाद जलदाय विभाग व पुलिस को शिकायत दी। केबल चोरी होने से करीब 200 से 300 घरों में पानी की किल्लत हो गई। जेके कॉलोनी के विनय कुमार ने बताया कि चोर बिजली बॉक्स से लेकर बोरिंग तक जाने वाली केबल ले गए। रात को चोरी हुई है। सुबह मोटर चलाई तो पानी नहीं आया। इसके बाद बोरिंग की जगह जाकर देखा तो केबल नहीं मिली। तब पता चला कि केबल चोरी हो गई। लेकन केबल चोरी होने से घरों में भी पानी नहीं आ सका। इस संकेट के कारण आम जन को काफी परेशानी है। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस मामले में NEB थाना पुलिस का कहना है कि लिखित में रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं कॉलोनी के लोग भी आसपास के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। आमजन को यह भी डर है कि आगे भी चोरी हो सकती है।


