भागलपुर में TNB कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी शिक्षक की किराए के कमरे में संदिग्ध स्थिति में बॉडी मिली है। मामला, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के 24 परगना स्थित मोहल्ले का है। मृतक टीचर 2 दिन से लापता थे। परिजनों की ओर से कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान परवती इलाके में उनकी बाइक मिली। इसके बाद परिजन खोजते हुए उनके किराए के कमरे तक पहुंचे, जहां बेड के नीचे उनका शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र निवासी दिनेश मंडल के बेटे राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बारिश के कारण किराए के मकान में रूके थे मृतक के चचेरे भाई गोल्डन मंजेश ने बताया कि राकेश कुमार खरीक से ही आना-जाना करते थे, शुक्रवार को बारिश के कारण वे परवती स्थित किराए के कमरे में रुक गए थे। कल से ही उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बेड के पास उनका शव पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक टीचर की चार साल की एक बेटी है। उनकी शादी भागलपुर सिटी में ही हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भागलपुर में TNB कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी शिक्षक की किराए के कमरे में संदिग्ध स्थिति में बॉडी मिली है। मामला, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के 24 परगना स्थित मोहल्ले का है। मृतक टीचर 2 दिन से लापता थे। परिजनों की ओर से कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान परवती इलाके में उनकी बाइक मिली। इसके बाद परिजन खोजते हुए उनके किराए के कमरे तक पहुंचे, जहां बेड के नीचे उनका शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र निवासी दिनेश मंडल के बेटे राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बारिश के कारण किराए के मकान में रूके थे मृतक के चचेरे भाई गोल्डन मंजेश ने बताया कि राकेश कुमार खरीक से ही आना-जाना करते थे, शुक्रवार को बारिश के कारण वे परवती स्थित किराए के कमरे में रुक गए थे। कल से ही उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बेड के पास उनका शव पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक टीचर की चार साल की एक बेटी है। उनकी शादी भागलपुर सिटी में ही हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


