Australia vs Oman Match record: टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला शुक्रवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेले गए इस मुकाबले में कंगारू टीम ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 16.2 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के तूफानी अर्धशतक की बदौलत महज 58 गेंदों पर लक्ष्य को हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने हैं।
T20 WC में लगातार 50 से ज़्यादा स्कोर बनाने वाले कप्तान
3 – बाबर आज़म 2021 में
2 – शोएब मलिक 2007 में
2 – रोहित शर्मा 2024 में
2* – शाई होप 2026 में
2* – मिचेल मार्श 2026 में
T20 WC में लगातार सबसे ज़्यादा हार
10 – बांग्लादेश (2007 – 2012)
10* – ओमान (2021 – 2026)
7 – नामीबिया (2024-2026)
7 – आयरलैंड (2022 – 2026)
T20 WC में 100 से ज़्यादा रन के सफल चेज़ में सबसे ज़्यादा गेंदें बचीं
62 (टारगेट: 116) – इंग्लैंड बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
62 (टारगेट: 105) – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026
58 (टारगेट:102) – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2007
55 (टारगेट: 129) – वेस्टइंडीज बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
50 (टारगेट:126) – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दुबई, 2021
T20 WC में सबसे ज़्यादा POTM अवॉर्ड
8 – विराट कोहली
6 – एडम ज़म्पा
5 – क्रिस गेल
5 – महेला जयवर्धने
5 – शेन वॉटसन
T20 WC में ओवर 1-6 के अंदर 50 से ज़्यादा स्कोर
57(21) – स्टीफ़न मायबर्ग (NED) बनाम IRE, सिलहट, 2014
56(24) – लिटन दास (BAN) बनाम IND, एडिलेड, 2022
53(26) – मिशेल मार्श (AUS) बनाम OMAN, पल्लेकेले, 2026
51(21) – रोहित शर्मा (IND) बनाम AUS, ग्रोस आइलेट, 2024
50(19) – केएल राहुल (IND) बनाम SCOT, दुबई, 2021
50*(20) – ईशान किशन (IND) बनाम NAM, दिल्ली, 2026
T20 WC में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा पावर प्ले स्कोर
74/1 (5.4 ओवर) बनाम नामीबिया, नॉर्थ साउंड, 2024
74/2 बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2024
73/0 बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026
70/0 बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026
67/2 बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2021
T20 WC में सबसे ज़्यादा विकेट
50 – शाकिब अल हसन
44 – एडम ज़म्पा
43 – राशिद खान
40 – वानिंदु हसरंगा
39 – शाहिद अफरीदी
T20 WC में सबसे ज़्यादा 4 विकेट
4 – एडम ज़म्पा
3 – शाकिब अल हसन
3 – सईद अजमल
3 – राशिद खान
3 – एनरिक नोर्त्जे
पुरुषों के T20I में 2000 रन, 50 विकेट और 50 कैच
मोहम्मद नबी (अफ़गानिस्तान)
सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे)
हार्दिक पांड्या (भारत)
वीरनदीप सिंह (मलेशिया)
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
T20I की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
शेन वॉटसन बनाम आयरलैंड (विलियम पोर्टरफ़ील्ड), कोलंबो RPS, 2012
बिली स्टैनलेक बनाम जिम्बाब्वे (सेफ़ास ज़ुवाओ), हरारे, 2018
ज़ेवियर बार्टलेट बनाम पाकिस्तान (साहिबज़ादा फ़रहान), लाहौर, 2026
ज़ेवियर बार्टलेट बनाम ओमान (आमिर कलीम), पल्लेकेले, 2026


