Yuzi Chahal trolled for Harleen Deol photo: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वैसे तो उनकी टीम IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है, लेकिन युजी की एक नई फोटो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में चहल ने भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर हरलीन देओल के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब भी हम मैदान पर कदम रखते हैं, हर बार जादू बिखेरते हैं।’ युजी ने तो यह फोटो एक दोस्त और साथी खिलाड़ी के नाते डाली थी, लेकिन ट्रोलर्स ने इसे तुरंत आड़े हाथों ले लिया। लोगों ने कमेंट सेक्शन में हरलीन देओल को चहल से सावधान रहने तक की सलाह दे डाली।
क्यों ट्रोल हो रहे हैं युजी? (The ‘Cute DM’ विवाद)
यह सारा बवाल एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर तानिया चटर्जी (गंदी बात फेम) के एक खुलासे से शुरू हुआ है। तानिया ने हाल ही में दावा किया कि साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘Cute’ लिखकर मैसेज (DM) किया था। खबरों की मानें तो चहल ने इस बात को पब्लिक करने पर तानिया के खिलाफ मानहानि (Defamation) का केस कर दिया है। वहीं तानिया का कहना है कि किसी को कॉम्पलिमेंट देना या उसे शेयर करना कोई जुर्म नहीं है।
वो कमेंट्स जो वायरल हो रहे हैं
तानिया वाले विवाद को जोड़ते हुए फैंस ने हरलीन के साथ वाली फोटो पर ऐसे कमेंट्स किए कि पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। किसी ने कमेंट किया, ‘Yuzi is ready to date Harleen!’ (युजी अब हरलीन को डेट करने के लिए तैयार हैं!) तो किसी ने ‘एक और क्यूट मैसेज?’ और ‘यह बंदा अपना करियर खुद ही खत्म कर रहा है।’ एक ने तो साफ़ लिख दिया, ‘Hope she is safe!’ (उम्मीद है वो सुरक्षित है!) और ‘चलो कोई तो अपने से छोटी मिली।’ एक ने तो हद कर दी और लिखा ‘प्लीज चहल, उसे छोड़ दो (Stay away from her)!’
फिलहाल चहल अपनी बॉलिंग से तो जादू बिखेर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘क्यूट डीएम’ वाले विवाद ने उनकी स्पिन को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया है।


