कोरबा में युवक का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी:बालको इलाके से हुई घटना, जमीन रजिस्ट्री के लेनदेन से जुड़ा मामला

कोरबा में युवक का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी:बालको इलाके से हुई घटना, जमीन रजिस्ट्री के लेनदेन से जुड़ा मामला

कोरबा के पुरानी बस्ती निवासी एक युवक का बीती रात बालको इलाके से अपहरण कर लिया गया। लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन अगवा किया। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, किड्नैपेड युवक का नाम विजय सिंधी है। वह पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठे थे। जब लोगों ने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया, तो वह रायगढ़ भाग गया था। कुछ समय बाद वह कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती की बजाय बालको में रहने लगा। 6 लोगों ने मिल कर की किडनैपिंग बीती रात, लगभग आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में बालको पहुंचे। उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। इस घटना को कई लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पुरानी बस्ती पहुंची। पुलिस ने विजय के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शी युवतियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल रहे थे और तेजी से मौके से निकल गए। जमीनी लेनदेन और रजिस्ट्री से जुड़ा है पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मामले की जांच में जुट गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पैसे के लेनदेन और जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस युवक के अपहरण की बात कही जा रही है, उससे फोन पर बात हुई है। पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *