महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में गिरिडीह में निकली बाइक रैली

महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में गिरिडीह में निकली बाइक रैली

गिरिडीह | गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में शुक्रवार को पचंबा गोशाला मैदान से अजीडीह तक कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के उत्साह और समर्थन का प्रतीक बन गई। रैली की शुरुआत पचंबा गोशाला मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने संगठित रूप से बाइक रैली निकालते हुए अजीडीह तक मार्ग तय किया। रास्ते में आम नागरिकों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने समर्थन का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नारों और उत्साह से यह संदेश दिया कि वे एक ईमानदार, सक्षम और जनता के प्रति समर्पित नेतृत्व के साथ खड़े हैं। रैली के दौरान महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से गिरिडीह नगर निगम भंग रहने के कारण सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निगम का संचालन किया जा रहा था। गिरिडीह | गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में शुक्रवार को पचंबा गोशाला मैदान से अजीडीह तक कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के उत्साह और समर्थन का प्रतीक बन गई। रैली की शुरुआत पचंबा गोशाला मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने संगठित रूप से बाइक रैली निकालते हुए अजीडीह तक मार्ग तय किया। रास्ते में आम नागरिकों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने समर्थन का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नारों और उत्साह से यह संदेश दिया कि वे एक ईमानदार, सक्षम और जनता के प्रति समर्पित नेतृत्व के साथ खड़े हैं। रैली के दौरान महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से गिरिडीह नगर निगम भंग रहने के कारण सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निगम का संचालन किया जा रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *