15 दिन पहले घर लौटे मजदूर ने किया सुसाइड:उन्नाव में पत्नी से विवाद और मुकदमों से परेशान था, आम के बाग में फंदे से लटका मिला शव

15 दिन पहले घर लौटे मजदूर ने किया सुसाइड:उन्नाव में पत्नी से विवाद और मुकदमों से परेशान था, आम के बाग में फंदे से लटका मिला शव

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में बुधवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में 26 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटका शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पत्नी से चल रहा था विवाद, दर्ज थे मुकदमे मृतक की पहचान अमोईया गांव निवासी बृजमोहन मौर्य के बेटे अनुरुद्ध मौर्य (26) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनुरुद्ध अपनी पत्नी पूनम के साथ चल रही अनबन और पारिवारिक कलह के कारण पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पत्नी पूनम अपने पति से अलग मायके में रह रही थी और उसने अनुरुद्ध के खिलाफ कोर्ट में कई मुकदमे भी दर्ज करा रखे थे। मुकदमों की तारीखों और पारिवारिक तनाव ने अनुरुद्ध को अंदर से तोड़ दिया था। मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया अनुरुद्ध की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी भी है, जो फिलहाल अपनी मां के साथ ही रह रही है। अनुरुद्ध रोजी-रोटी के सिलसिले में उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। वह दो भाइयों और तीन बहनों में शामिल था। उसकी इस असामयिक मौत से जहां मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल शरद कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के बयानों और प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *