पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हावड़ा और नतेसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल और 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 के बीच किया जाएगा। इस दौरान दोनों दिशाओं में कुल 79-79 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा स्टेशन से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे नतेसर पहुंचेगी। इसका परिचालन 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 03030 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 1:55 बजे नतेसर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 11 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। भागलपुर, सुल्तानगंज के रास्ते जाएगी गाड़ी पूर्व रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। इनमें बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी हावड़ा और नतेसर के बीच आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। खासकर भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। बुकिंग संबंधी जानकारी बाद में दी जाएगी इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू होने की तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग संबंधी आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। रेलवे के इस फैसले से आने वाले महीनों में हावड़ा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। त्योहारी और अन्य अवसरों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हावड़ा और नतेसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल और 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 के बीच किया जाएगा। इस दौरान दोनों दिशाओं में कुल 79-79 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा स्टेशन से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे नतेसर पहुंचेगी। इसका परिचालन 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 03030 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 1:55 बजे नतेसर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 11 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। भागलपुर, सुल्तानगंज के रास्ते जाएगी गाड़ी पूर्व रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। इनमें बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी हावड़ा और नतेसर के बीच आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। खासकर भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। बुकिंग संबंधी जानकारी बाद में दी जाएगी इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू होने की तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग संबंधी आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। रेलवे के इस फैसले से आने वाले महीनों में हावड़ा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। त्योहारी और अन्य अवसरों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

