NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

Arshdeep Singh T20I Record: भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्‍टूबर को वेंलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा। वेलिंगटन में खेले जाने वाले इस मैच में अर्शदीप के पास एक कैलेंडर साल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के शीर्ष गेंदबाज (फुल मेंबर टीम) बनने का मौका है। दो विकेट लेते ही वह चार साल पुराना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पिछले ही मैच में भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

बता दें कि क्राइस्‍टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट लिए और 2026 में अपने विकेटों की संख्या 38 कर ली। इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 37 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्‍होंने 2022 में बनाया था। अर्शदीप ने सिर्फ 26 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जिसे भुवी 31 पारियों में बनाया था।

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी 5 विकेट साल
1 अर्शदीप सिंह 29* 38* 5/51 9.29 1 2026
2 भुवनेश्वर कुमार 32 37 5/4 6.98 1 2022
3 अर्शदीप सिंह 18 36 4/9 7.49 0 2024
4 वरुण चक्रवर्ती 20 36 5/24 7.08 1 2025
5 अर्शदीप सिंह 21 33 4/37 8.17 0 2022
6 अक्षर पटेल 29* 32 3/27 8.92 — —

अर्शदीप के निशाने पर अब एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

अर्शदीप पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक कैलेंडर साल में फुल-मेंबर देशों के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं और इस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो विकेट ही दूर हैं। इस मामले में आयरलैंड के जोश लिटिल टॉप पर हैं, जिन्‍होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे। वहीं, बाएं हाथ के भारतीय पेसर ने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्‍होंने 2024 में 38 विकेट लिए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में फुल मेंबर टीमों के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

रैंक गेंदबाज टीम साल विकेट
1 जोश लिटिल आयरलैंड 2022 39
2 वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 2024 38
2 अर्शदीप सिंह भारत 2026 38
4 भुवनेश्वर कुमार भारत 2022 37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *