सतना की धारकुंडी थाना पुलिस ने डकैत बबली और लवलेश गैंग के सदस्य लल्लू यादव (45) को 12 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्रकूट के जमुनिहाई-टिकरिया का रहने वाला है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गांव से घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना पर गांव में घेराबंदी पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर बकरी चोरी की घटना के बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। धारकुंडी और मारकुंडी के जंगलों में पुलिस टीमें सर्चिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लल्लू यादव अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था पुलिस पूछताछ में लल्लू यादव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था और गिरफ्तारी से बचकर रह रहा था। 12 साल बाद हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

