बीकानेर में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रीड़ी पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को 26 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब कुल 226 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। लूणकरणसर में सबसे ज्यादा 82 प्रत्याशी नाम वापसी के बाद लूणकरणसर पंचायत समिति में सबसे अधिक 82 अभ्यर्थी मैदान में हैं। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ में 77 और रीड़ी पंचायत समिति में 67 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को लूणकरणसर में 15, रीड़ी में 6 और श्रीडूंगरगढ़ में 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। 3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान तीसरे चरण के तहत 2 नवंबर को मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 4 नवंबर को पंच-सरपंच के नामांकन, 5 को वोटिंग पंच एवं सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं, उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।

