भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन 20 के AHO धर्मेंद्र परमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ लालघाटी क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित सिंगारचोली फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को लेकर कर्नल ईशान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। यहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने के साथ सड़क पर ही नहाने और लकड़ियां काटकर जलावन के रूप में इस्तेमाल करने जैसी गतिविधियां भी हो रही थीं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन 20 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) धर्मेंद्र परमार ने मामले पर संज्ञान लिया और अतिक्रमण हटवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान शहीद नगर: सड़क और नालियों की समस्या दूर शहीद नगर स्थित सुल्तानिया रोड, व्हाट कमांड आर्ट हॉस्टल रोड पर सड़क और नालियों का काम लंबे समय से अधूरा होने की शिकायत मोहन पगारा ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पार्षद को जानकारी देने के बाद भी सड़क का काम पूरा नहीं हुआ था और करीब छह महीने से अधिक समय बीत चुका था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने खुद समस्या का समाधान होने की पुष्टि की। सफाई, स्ट्रीट लाइट और आवागमन से जुड़ी समस्याएं बरकरार हिनोतिया आलम: 80 फीट रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद हिनोतिया आलम स्थित मधुबन हाइट्स के सामने 80 फीट रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत विशाल जोशी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से ठीक से नहीं जल रही है। शिकायत के बाद कुछ लाइट चालू हुईं, लेकिन अब भी आधी लाइटें ही जल रही हैं और बाकी बंद हैं। इससे रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। बंजारी: गोल्डन वैली हाइट्स सोसायटी का रास्ता मलबा डालकर बंद बंजारी स्थित गोल्डन वैली हाइट्स सोसायटी के रास्ते पर मलबा डालकर आवागमन बाधित करने की शिकायत सुनील शुक्ला ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रास्ते पर जबरन मलबा गिराने और गाड़ियां खड़ी करने से आने-जाने का मार्ग बंद हो गया है। यहां करीब 55 परिवार रहते हैं, जिन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 82: कचरा गाड़ी समय पर नहीं आने से रहवासी परेशान वार्ड 82 की एक कॉलोनी में नगर निगम की कचरा गाड़ी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत मिसेज कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कचरा गाड़ी सुबह 8 बजे आने के बजाय 10 बजे के बीच पहुंचती है और बिना आवाज लगाए चली जाती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ लोगों से कचरा लेने के लिए अतिरिक्त रुपए भी मांगे जा रहे हैं, जबकि मकान मालिकों से भी किराएदारों का कचरा उठाने के नाम पर पैसे लिए जाने की बात सामने आई है। करोंद: एक सप्ताह से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, घरों के बाहर जमा कचरा करोंद स्थित शंकराचार्य धाम, जेल रोड क्षेत्र में कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत आशीष साहू ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कचरा गाड़ी नहीं पहुंची है। इसके कारण रहवासियों को घरों के बाहर कचरा जमा करना पड़ रहा है। जमा कचरे से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

