‘सेवा संकल्प यात्रा’ का रायबरेली में स्वागत:वड़नगर से शुरू हुई यात्रा वाराणसी में होगी खत्म, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

‘सेवा संकल्प यात्रा’ का रायबरेली में स्वागत:वड़नगर से शुरू हुई यात्रा वाराणसी में होगी खत्म, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

गुजरात के ऐतिहासिक शहर वड़नगर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ आज रायबरेली पहुंची। यह यात्रा देश के कई राज्यों से गुजर रही है। रविवार दोपहर 1 बजे शहर में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया।
शहर में प्रवेश करते ही कहारों के अड्डा और अलीमिया चौक पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए निकल गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वड़नगर से रायबरेली पहुंची इस यात्रा का स्थानीय स्तर पर स्वागत किया गया। मोहम्मद शरीफ खुद भी इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देश के अलग-अलग पड़ावों से होते हुए आखिर में वाराणसी में खत्म होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *