मामा की हत्या के आरोपी भांजे को जेल:चापड़ से 14 वार के बाद तीसरी मंजिल से फेंका, मां के चरित्र पर टिप्पणी से था नाराज

मामा की हत्या के आरोपी भांजे को जेल:चापड़ से 14 वार के बाद तीसरी मंजिल से फेंका, मां के चरित्र पर टिप्पणी से था नाराज

उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित डूडा कॉलोनी में दीप नारायण पांडेय की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके भांजे उमंग त्रिपाठी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में उमंग ने बताया कि वह मामा की ओर से अपनी मां सीमा के चरित्र को लेकर की जाने वाली कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और पुराने पारिवारिक विवाद से नाराज था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात शराब पीने के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उमंग ने चापड़ से दीप नारायण के सिर और गले पर करीब 14 वार किए। इसके बाद घायल दीप नारायण को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामा की बातों से परेशान होकर हरिद्वार चली गई थी मां पुलिस पूछताछ में उमंग ने बताया कि उसका मामा दीप नारायण उसकी मां सीमा को परेशान करता था। इसी से परेशान होकर सीमा अपने बेटे उमंग के साथ हरिद्वार चली गई थी। उमंग के अनुसार, वहां उसकी मां आत्महत्या करने वाली थी। इसी दौरान एक युवक ने उसकी मदद की और उसे सहारा दिया।
मां की मदद करने वाले युवक को लेकर भी हुआ विवाद उमंग के मुताबिक, दीप नारायण को जब उसकी मां की मदद करने वाले युवक के बारे में पता चला तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद वह सीमा के चरित्र को लेकर गलत बातें कहने लगा। उमंग का कहना है कि इन घटनाओं के कारण उसके मन में मामा के प्रति पहले से ही गुस्सा था। नशे की लत के बाद वापस उन्नाव आ गया था उमंग पुलिस के अनुसार, उमंग नशे का आदी हो गया था। इसी वजह से वह हरिद्वार से वापस उन्नाव आ गया और डूडा कॉलोनी में अपने मामा के सामने वाले मकान में रहने लगा। दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। शराब पीने के बाद कई बार दोनों में गाली-गलौज भी हुई थी। शराब पीने के बाद फिर हुआ झगड़ा, चापड़ से किए वार पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब दो बजे दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दीप नारायण ने उमंग की मां के लिए फिर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे उमंग गुस्से में आ गया और उसने चापड़ से मामा के सिर और गले पर करीब 14 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने दीप नारायण को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *