Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदा

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदा

Women’s Asian Games 2026, Semifinal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर वूमेंस एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब 22 सितंबर को खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का सामना श्रीलंका से होगा। 

IND vs BAN, Women’s Asian Games 2026 Semifinal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल मैच का टिकट कंफर्म किया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। 196 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 81 रन पर ढेर हो गई।

श्रीलंका से गोल्ड मेडल के लिए टक्कर

टीम इंडिया ने 2022 एशियन गेम्स के भी फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी श्रीलंका और भारत के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जाएगा, जो 22 सितंबर को इसी मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी।

शेफाली ने खेली रिकॉर्ड शतकीय पारी

इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दी और पावरप्ले तक 72 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। स्मृति मंधाना 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं, तो हरमनप्रीत कौर ने 40 रन की पारी खेली। इस दौरान शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक डटी रहीं। उन्होंने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 100 रन बनाकर ही नाबाद रहीं।

शेफाली ने अपनी पारी में तीन चौके और 9 छक्के लगाए। वह टीम इंडिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाली बल्लेबाज तो बनी हीं, साथ ही कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं और एक साथ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी भी बनीं।

बांग्लादेश ने टेक दिए घुटने

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज दिलाडा अख्तर को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 49 रन के स्कोर पर 2018 की एशिया कप चैंपियन ने 8 विकेट गंवा दिए। विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और बांग्लादेश की पूरी टीम 81 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए नंदीनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए। अब गोल्ड मेडल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जहां श्रीलंका और भारत की टीमें आमने सामने होंगी। गोल्ड मेडल मैच से पहले कांस्य पदक के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *