रायपुर में सिंधी काउंसिल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:25 सितंबर तक चलेगा हेल्थ कैंप, 10 तरह की जांच पूरी तरह फ्री

रायपुर में सिंधी काउंसिल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:25 सितंबर तक चलेगा हेल्थ कैंप, 10 तरह की जांच पूरी तरह फ्री

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से प्राइवेट हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यह शिविर 25 सितंबर 2026 तक चलेगा। अब शिविर के पांच दिन शेष हैं। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 6800 रुपए की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। शिविर में ईसीजी, शुगर टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, एचबीए1सी, यूरिक एसिड, टीएसएच, आई टेस्ट, बीपी टेस्ट और बीएमआई समेत 10 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। काउंसिल ने बताया कि शिविर में निःशुल्क जांच के लिए कूपन साथ लाना जरूरी है। बिना कूपन के निःशुल्क सुविधा नहीं दी जाएगी। शिविर में जीतू लोहाना, काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा, डिंपल शर्मा, वंदना खुराना और गुंजन पंजवानी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *