सूखे नशे के युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव : डीएम

सूखे नशे के युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव : डीएम

महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हरदा स्थित मुख्य कार्यक्रम पार्वती मंडल उच्च विद्यालय में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। डीएम ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समाज और प्रशासन से मिलकर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि सूखे नशे और ड्रग्स का प्रभाव विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर गंभीर होता है। नशे की लत व्यक्ति के साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, और आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। गांधी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को व्यवहार में उतारने की पहल है। मुख्य समारोह में डीडीसी राजीव कुमार, नगर आयुक्त टी. विग्नेश, सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता, निदेशक डीआरडीए, सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हरदा स्थित मुख्य कार्यक्रम पार्वती मंडल उच्च विद्यालय में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। डीएम ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समाज और प्रशासन से मिलकर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि सूखे नशे और ड्रग्स का प्रभाव विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर गंभीर होता है। नशे की लत व्यक्ति के साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, और आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। गांधी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को व्यवहार में उतारने की पहल है। मुख्य समारोह में डीडीसी राजीव कुमार, नगर आयुक्त टी. विग्नेश, सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता, निदेशक डीआरडीए, सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *