कैथल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:12 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले, एसपी बोले-रूटीन में हुए

कैथल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:12 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले, एसपी बोले-रूटीन में हुए

कैथल में पुलिस विभाग में कई थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। इस फेरबदल में खास फोकस उसपी कार्यालय की महत्वपूर्ण शाखाओं पर रहा है। यहां रीडर समेत कई अहम पदों के प्रभार बदले गए हैं और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी कार्यालय के साथ थाना स्तर पर भी बदलाव किया गया है। गुहला और कलायत थानों के प्रभारियों को बदला गया है। कलायत के पूर्व थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी के चोट लगने के कारण छुट्टी पर जाने के बाद यूनिट का प्रभार भी बदला गया है। एसपी बोले-रूटीन में किए गए तबादले इस बारे में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस विभाग में तबादले प्रशासनिक जरूरत और कार्य व्यवस्था के अनुसार रूटीन में किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी 1. एसआई तरसेम – एसपी रीडर से समीक्षा सैल इंचार्ज 2. इंस्पेक्टर शिव कुमार सैनी – समीक्षा सैल से एसएचओ गुहला 3. एसआई रणदीप – एसएचओ गुहला से एसएचओ कलायत 4. इंस्पेक्टर रमेश चंद्र – एसएचओ कलायत से पुलिस लाइन 5. एएसआई प्रवेश – सेना लिपिक से एसआईएस 6. पीएसआई संदीप – एसआईएस से स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज 7. इंस्पेक्टर सुनील कुमार – स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज, चोट के कारण छुट्टी पर 8. एएसआई रामपाल – इकोनॉमिक सैल से एमटीओ इंचार्ज 9. पीएसआई शुभ्रांशु – एंटी इमीग्रेशन सैल से सेना लिपिक (ओएसआई) 10. एएसआई ईकबाल – एमटीओ से एंटी इमीग्रेशन सैल 11. पीएसआई अमन – समीक्षा सैल से एंटी इमीग्रेशन सैल इंचार्ज 12. एसआई रेखा – समन स्टाफ से कंप्लेंट ब्रांच इंचार्ज

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *