17 दिनों तक चला स्वच्छता अभियान, 2 अक्टूबर को हुआ समापन

17 दिनों तक चला स्वच्छता अभियान, 2 अक्टूबर को हुआ समापन

जिले में 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को स्वच्छता और सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। 17 दिनों तक चले अभियान में स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। समापन के अवसर पर उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को विकास आयुक्त श्रेया श्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान पाने वालों में डीआरडीए निदेशक सुधीर कुमार, जिला समन्वयक कुमारी मीरा, जिला कंसल्टेंट राज कुमार साह के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक एवं सैनिटेशन सुपरवाइजर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों एवं संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके कार्यों को सम्मान मिलना जरूरी है। स्कूलों से बाजार और पर्यटन स्थलों तक चला अभियान अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला आयोजित कर बच्चों को शौचालय के सही इस्तेमाल, हाथ धोने, जल संचयन और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के प्रति जागरूक किया गया। चार अलग-अलग डस्टबिन के माध्यम से गीले और सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग रखने की जानकारी दी गई। निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन और क्विज जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की भागीदारी बढ़ाई गई। चिह्नित कचरा डंपिंग स्थलों की सफाई के साथ पौधरोपण और सौंदर्यीकरण कराया गया। सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हाट-बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जलस्रोतों के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति जिला सलाहकार स्वच्छता राज कुमार साह ने बताया कि सफाई कर्मियों और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने की योजना है। पात्र परिवारों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना है। जिले में 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को स्वच्छता और सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। 17 दिनों तक चले अभियान में स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। समापन के अवसर पर उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को विकास आयुक्त श्रेया श्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान पाने वालों में डीआरडीए निदेशक सुधीर कुमार, जिला समन्वयक कुमारी मीरा, जिला कंसल्टेंट राज कुमार साह के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक एवं सैनिटेशन सुपरवाइजर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों एवं संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके कार्यों को सम्मान मिलना जरूरी है। स्कूलों से बाजार और पर्यटन स्थलों तक चला अभियान अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला आयोजित कर बच्चों को शौचालय के सही इस्तेमाल, हाथ धोने, जल संचयन और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के प्रति जागरूक किया गया। चार अलग-अलग डस्टबिन के माध्यम से गीले और सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग रखने की जानकारी दी गई। निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन और क्विज जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की भागीदारी बढ़ाई गई। चिह्नित कचरा डंपिंग स्थलों की सफाई के साथ पौधरोपण और सौंदर्यीकरण कराया गया। सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हाट-बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जलस्रोतों के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति जिला सलाहकार स्वच्छता राज कुमार साह ने बताया कि सफाई कर्मियों और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने की योजना है। पात्र परिवारों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *