भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 18वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। शनिवार को आए 2 गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 5वें स्थान पर है।
एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड:प्रणवी ने गोल्फ में सोना जीता, कुमकुम रिकर्व इंडिविजुअल्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

