नीरज चोपड़ा-गगन नारंग ने बांधवगढ़ में की सफारी:बोले- जंगल बहुत सुंदर, यह हमारी प्राकृतिक धरोहर है

नीरज चोपड़ा-गगन नारंग ने बांधवगढ़ में की सफारी:बोले- जंगल बहुत सुंदर, यह हमारी प्राकृतिक धरोहर है

ओलंपियन नीरज चोपड़ा और गगन नारंग शनिवार को उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे। उन्होंने तला गेट से करीब चार घंटे जंगल सफारी की और वन्यजीवों को करीब से देखा। प्रबंधन ने उनके लिए खास इंतजाम किए थे। सुबह ताला गेट से प्रवेश के बाद नीरज और गगन ने जंगल के कई हिस्सों का दौरा किया। रेंज ऑफिसर और सहायक संचालक भी उनके साथ थे। कामयाबी के लिए सपोर्ट सिस्टम रखें सफारी के बाद नीरज चोपड़ा ने बांधवगढ़ के जंगल को ‘बहुत सुंदर’ बताया। उन्होंने युवाओं को कामयाबी के लिए सपोर्ट सिस्टम रखने का संदेश दिया। गगन नारंग ने भी जंगल को सुंदर और शांत बताया। उन्होंने इसे ‘प्राकृतिक धरोहर’ कहा, जिसे बचाना जरूरी है। दोनों को पसंद आया जंगल सहायक संचालक जीतेंद्र अवासे ने बताया कि दोनों ओलंपियन को बांधवगढ़ का जंगल बहुत पसंद आया। स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें सफारी कराकर जानकारी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *