पलवल में रस्साकसी टूर्नामेंट में दूधौला टीम विजयी:सरपंच ने नकद राशि देकर किया सम्मानित, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

पलवल में रस्साकसी टूर्नामेंट में दूधौला टीम विजयी:सरपंच ने नकद राशि देकर किया सम्मानित, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

पलवल के भिडूकी गांव में हुए रस्साकशी टूर्नामेंट में दूधौला गांव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। गांव लौटने पर सरपंच सुनील कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। टीम के कप्तान मनोज कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिछले 25 साल से लगातार अभ्यास कर रही है। अनुभव और एकजुटता के दम पर टीम अधिकतर टूर्नामेंट जीतती है। सरपंच ने नकद राशि देकर किया सम्मानित सरपंच सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को इनाम राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गांव के युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सरपंच ने भविष्य में भी खेल सामग्री और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विजेता टीम में कप्तान मनोज कुमार, महेश, दिनेश और सुंदर पहलवान समेत कई खिलाड़ी शामिल थे। इस मौके पर महेश भगत प्रधान, सुरेश, महेंद्र पहलवान, बलदेव, कपिल, धर्मेंद्र और अरुण सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *