सीवान में युवक पर फायरिंग:गोली लगने से बचने के लिए नीचे झुका, जान बची

सीवान में युवक पर फायरिंग:गोली लगने से बचने के लिए नीचे झुका, जान बची

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के दपनी बाजार के समीप रविवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक युवक पर दो राउंड फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। गोली चलने के बाद युवक नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बाइक पर सवार 2 युवकों ने अचानक गोली चलाई घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर दरौंदा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फायरिंग की घटना में पीड़ित युवक की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के भर के मठिया निवासी अमर यादव के रूप में हुई है। अमर ने बताया कि वह दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दपनी बाजार के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक उसके सामने पहुंचे और अचानक उस पर गोली चला दी गोली चलता देख अमर तुरंत नीचे झुक गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी और उसकी जान बच गई। गोली पास की एक दुकान के शेड में जा लगी, जिसमें छेद हो गया। मौके पर स्थानीय लोग जुटे अमर के अनुसार, फायरिंग के बाद दोनों युवकों ने कथित तौर पर कहा कि वे जो मन करेगा, वही करेंगे और यहां हमें बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है। इसके बाद अमर ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। इसके बाद अमर ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पीड़ित अमर का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। डायल 112 को दी घटना की सूचना हालांकि, फायरिंग के बाद युवकों के व्यवहार और उनके द्वारा कही गई बातों से उसे आशंका है कि बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। वे स्वयं भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के दपनी बाजार के समीप रविवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक युवक पर दो राउंड फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। गोली चलने के बाद युवक नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बाइक पर सवार 2 युवकों ने अचानक गोली चलाई घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर दरौंदा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फायरिंग की घटना में पीड़ित युवक की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के भर के मठिया निवासी अमर यादव के रूप में हुई है। अमर ने बताया कि वह दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दपनी बाजार के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक उसके सामने पहुंचे और अचानक उस पर गोली चला दी गोली चलता देख अमर तुरंत नीचे झुक गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी और उसकी जान बच गई। गोली पास की एक दुकान के शेड में जा लगी, जिसमें छेद हो गया। मौके पर स्थानीय लोग जुटे अमर के अनुसार, फायरिंग के बाद दोनों युवकों ने कथित तौर पर कहा कि वे जो मन करेगा, वही करेंगे और यहां हमें बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है। इसके बाद अमर ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। इसके बाद अमर ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पीड़ित अमर का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। डायल 112 को दी घटना की सूचना हालांकि, फायरिंग के बाद युवकों के व्यवहार और उनके द्वारा कही गई बातों से उसे आशंका है कि बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। वे स्वयं भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *