कैमूर जिले के दुग्घा गांव में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्रा सानिया कुमारी की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को हुई जब वह गांव के कुएं पर नहा रही थी। जानकारी के अनुसार, दुग्घा निवासी रामनरेश उरांव की पुत्री सानिया आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक कुएं पर नहाने गई थी। पोस्टमार्टम कराने भभुआ सदर अस्पताल भेजा बॉडी इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से सानिया गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अधौरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता रामनरेश उरांव ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए प्रशासन से संपर्क किया जाएगा। कैमूर जिले के दुग्घा गांव में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्रा सानिया कुमारी की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को हुई जब वह गांव के कुएं पर नहा रही थी। जानकारी के अनुसार, दुग्घा निवासी रामनरेश उरांव की पुत्री सानिया आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक कुएं पर नहाने गई थी। पोस्टमार्टम कराने भभुआ सदर अस्पताल भेजा बॉडी इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से सानिया गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अधौरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता रामनरेश उरांव ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए प्रशासन से संपर्क किया जाएगा।

