सिरसा शहर में आज बुधवार दोपहर को मीट मार्केट की दुकानों पर सील कार्रवाई चली। इस दौरान दुकानदारों और पुलिस एवं प्रशासन की टीम के बीच टकराव की स्थिति बनी। दुकानदार व उनके पक्ष से वकील प्रशासन की टीम से आदेशों की प्रति मांग पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर के वाल्मीकि चौक का है और पिछले कई सालों से मामला कोर्ट में चल रहा था। कुछ देर बाद नगर परिषद से ईओ सहित पूरी टीम पहुंची और उन्होंने आदेशों की प्रति दुकानदारों को दिखाई। इसे हाई कोर्ट के आदेशों की अनुपालना बताया। इस पर दुकानदारों ने रोष जताया और इसे आदेशों के खिलाफ कोर्ट में जाने की चुनौती दी। इस पर प्रशासन की टीम ने उनको समझाया और करीब एक घंटे बाद कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद की टीम ने डयूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की। करीब 35 से ज्यादा मीट की दुकानें है, जिनको सील किया जाना है। टीम आते ही दुकानें बंद की प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमई सुमित चौपड़ा के नेतृत्व में वीरवार को सचिव नरेश कुमार, सीएसआई जयवीर सिंह और एसआई पवन कुमार की टीम पुलिस बल के साथ वाल्मीकि चौक पहुंची। इसका पता चलते ही दुकानदारों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस टीम भी पूरी फोर्स के साथ पहुंची। टीम को आते देखते ही दुकानदारों ने मीट की दुकानें बंद कर दी और सभी एकजुट होकर रोष जताना शुरू कर दिया। नगर परिषद ने न जगह तो न लाइसेंस दिए दुकानदारों ने बताया कि वे नगर परिषद कार्यालय में मीट मार्केट के लिए लाइसेंस जारी करने एवं स्पेशल मीट मार्केट उपलब्ध करवाने की मांग के लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, परंतु उनको हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। बकायदा उनकी ओर से आवेदन किया जा चुके हैं, परंतु न कोई जगह दी और न ही लाइसेंस जारी किए। अब उनकी दुकानों को सील किया जा रहा है, जिससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसी से उनका घर गुजारा चलता है।

