सर्दियों में Dry Skin से राहत के लिए घर पर बनाएं Homemade Brightening Cream

सर्दियों में Dry Skin से राहत के लिए घर पर बनाएं Homemade Brightening Cream

धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का मौसम करीब आ चुका है। सर्दियों में ठंडी हवा का असर हमारे चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथों और पैरों पर भी दिखाई पड़ता है। अक्सर त्वचा इतनी ड्राई हो जाती है कि हाथों पर सफेद-सफेद ड्राईनेस नजर आती है। वहीं, पैरे भी खुरदरे दिखने लगते हैं।

ठंड के मौसम में रंग भी काला पड़ने लगता है। ऐसे में बार-बार महंगे लोशन को खरीदने की कोई जरुरत नहीं है, बस घर पर ही होममेड ब्राइटनिंग क्रीम बना सकते हैं।

घर पर ब्राइटन‍िंग क्रीम कैसे बनाएं?

अब आप आसान तरीकों से घर पर ही होममेड ब्राइटनिंग क्रीम बना सकते हैं-

इन 4 चीजों से बनेगा होममेड ब्राइटन‍िंग क्रीम

मलाई
शहद
नींबू का रस
ग्लिसरीन

कैसे तैयार करें यह होममेड ब्राइटन‍िंग क्रीम?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें। अब इसमें मलाई और शहद डालें। फिर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं। लास्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदें जरुर डालें। बस ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में बनाकर नहीं रखना है। इसे फ्रेश बनाकर ही यूज करें।

हाथों और पैरों पर कैसे लगाएं?

इस होममेड क्रीम को आप अपने हाथों और पैरों पर लगा सकते हैं। फिर थोड़ी मात्रा में इस क्रीम को लेकर हाथ और पैरों पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसको साफ-सुथरी स्किन पर अप्लाई करें।

इन बातों का रखें ध्यान

– इस घरेलू नुस्खा को ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

– सेंसिटव या पहले से ड्राई और फटी स्किन पर नींबू का रस न लगाएं।

– क्रीम को लगाने के बाद तुरंत धूप में न जाएं।

– कटे या फटे हिस्सों पर इसे न लगाएं।

 – जलन या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *