स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का नया मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। जिससे देखकर सुनंदा घबरा गई और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गई। इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाक्या हो चुका है। इसको लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। जयपुर के कॉलेज में था सुनंदा का लाइव शो
सुनंदा शर्मा को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुलाया गया था। 31 अक्टूबर को वह कॉलेज कैंपस में एकोना-2026 नाम के इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में शामिल हुईं। रात करीब साढ़े 8 बजे सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं थी तो इसी दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो सुनंदा बोली- इट्स ओके
सुनंदा की सुरक्षा में चूक से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें सुनंदा शर्मा स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वह गाते हुए स्टेज पर फैंस की तरफ बढ़ती हैं। तभी सामने से एक फैंस स्टेज पर आता है और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करता है। उसे देखकर सुनंदा चिल्लाते हुए पीछे की तरफ हट जाती है, जिससे फैन सिंगर को नहीं छू पाता। इतनी देर में सिक्योरिटी तुरंत सुनंदा को कवर कर फैन को दबोच लेती है। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए स्टेज से नीचे फेंकने के लिए ले जाते हैं तो सुनंदा उन्हें रोकने के लिए इट्स ओके-इट्स ओके बोलती हुई नजर आती है। फिर सुनंदा स्टेज के पीछे चली जाती हैं। गाजियाबाद में भी ऐसी ही घटना हो चुकी इससे पहले अप्रैल 2026 में भी सुनंदा के साथ ऐसी ही स्थिति हो चुकी है। तब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित RKGIT (राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में सुनंदा का एक लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। वहां भी परफॉर्मेंस के बिल्कुल बीच में एक कॉलेज छात्र अचानक स्टेज पर कूद गया और तेजी से आकर सुनंदा के पैर छूने लगा। उस अचानक हुए स्टेज इन्वेजन से सुनंदा इतनी ज्यादा घबरा गई थीं कि उन्होंने तुरंत गाना बंद कर दिया था और डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गई थीं। छात्रों की बहुत रिक्वेस्ट के बावजूद सुनंदा इतने सदमे में थीं कि उन्होंने पूरा शो बीच में ही कैंसिल कर दिया था। उस वक्त गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उस छात्र को हिरासत में ले लिया था। सुनंदा ने फैन का बचाव किया था
फैन की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है लेकिन उसकी नीयत गलत नहीं थी। सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस फैन को माफ कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *