छोटी से विवाद के बाद बड़ी बहन ने खाया जहर:हंसी-मजाक के बीच हुई थी बहस, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

छोटी से विवाद के बाद बड़ी बहन ने खाया जहर:हंसी-मजाक के बीच हुई थी बहस, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

अमानगंज थाना क्षेत्र के गढ़ोखर गांव में 20 वर्षीय चाहना बाल्मीकि ने छोटी बहन से विवाद के बाद चूहामार दवा निगल ली। उसे जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। चाहना के चाचा पिट्टू बाल्मीकि ने बताया कि दोनों बहनों के बीच खेलने और हंसी-मजाक को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद चाहना ने दवा निगल ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया। पुलिस और प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। युवती की हालत पर नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *