मदन राठौड़ बोले-मैं सोशल मीडिया का भुगतभोगी:कहा-पैसे के लालच में लोग घटिया रील्स बना रहे, कुछ दिन पहले पाकिस्तान वाले बयान पर हुए थे ट्रोल

मदन राठौड़ बोले-मैं सोशल मीडिया का भुगतभोगी:कहा-पैसे के लालच में लोग घटिया रील्स बना रहे, कुछ दिन पहले पाकिस्तान वाले बयान पर हुए थे ट्रोल

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मैं तो सोशल मीडिया का भुगतभोगी हूं, आप में से कई लोग भी भुगतभोगी रहे होंगे। दरअसल, मदन राठौड़ आज एक निजी होटल में बीजेपी सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। संबोधन में मदन राठौड़ ने कहा कि आज सोशल मीडिया के जमाने में हमारे सामने बड़ा चैलेंज हैं। हालांकि सोशल मीडिया का उपयोग करके हमने बहुत सफलता प्राप्त की हैं। लेकिन आज सोशल मीडिया का लोग दुरुपयोग कर रहे है। हमें सावधान रहना है और नेगेटिव नेरेटिव को पकड़कर ऐसे लोगों को बेनकाब करना हैं। तब जाकर हमारी जीत मानी जाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपको कार्यशाला में यह अच्छे से समझना है कि हम समाज के सामने सही जानकारी कैसे ला सकते हैं। क्योंकि आज हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती हैं। आप और हम सब सब जानते हैं और मैं सोचता हूं कि मैं तो इसका भुगतभोगी ही हूं। आप में से भी कई लोग इसके भुगत भोगी रहे होंगे। इसलिए आज जो दिनभर की कार्यशाला हैं। इसका आप लोग सदुपयोग करें। लालच में घटिया रील्स बना रहे
मदन राठौड़ ने कहा कि आज लोग सोशल मीडिया पर रील्स ज्यादा देखते हैं। एक घटिया रील समाज को गलत दिशा में ले जा सकती हैं। इसका राजनीति पर तो प्रभाव पड़ ही रहा हैं, लेकिन समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा हैं। पैसे के लालच में लोग ऐसी घटिया रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, जिसका स्थान हमारी संस्कृति में नहीं हैं। जिसे बच्चे देखते है और उनकी गलत सोच बनती हैं। हमें इस चुनौती को स्वीकार करना है और ऐसे लोगों को निस्तेनाबूत करना हैं। ऐसी घटिया मानसिकता को परास्त करना है। जिससे वो इस तरह की चीजों को नहीं फैला सके। राठौड़ कई बार हो चुके सोशल मीडिया पर ट्रोल
दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। पिछले महीने ही उनके पाकिस्तान पर दिए गए बयान के चलते उन्हें सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल किया गया था। जिसकी कई बार राठौड़ को सफाई देनी पड़ी थी। राठौड़ ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच अगर मैच हो और भारत की हार पर जो पटाखे फोड़े, वो देशभक्त नहीं हैं। हां, अगर अमेरिका-पाकिस्तान के बीच मैच हो तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। इससे पहले भी राठौड़ बीजेपी नेता सुमन शर्मा को एक्सपोर्ट क्वालिटी बताकर विवादों में आ गए थे। वहीं अमर जवान ज्योति पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं पर उनका चिल्लाना भी सोशल मीडिया में काफी ट्रोल हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *