आत्मघाती हमले की धमकी के बीच ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में आचमन कर बनाई रील; पत्थरों के बीच अकेले बैठे और खुद से बातें करते दिखे

आत्मघाती हमले की धमकी के बीच ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में आचमन कर बनाई रील; पत्थरों के बीच अकेले बैठे और खुद से बातें करते दिखे

आत्मघाती हमले की धमकी मिलने के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ वीकेंड पर ऋषिकेश में बेखौफ घूमते नजर आए। रविवार को उन्होंने बिना सिक्योरिटी के मां गंगा का आचमन किया और प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गंगा किनारे टहलते और खुद ही रील शूट करते दिखे। इस दौरान वे नदी किनारे पत्थरों के बीच करीब 15 मिनट तक अकेले बैठे रहे। दिलजीत ने बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी और व्यासी के बीच स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया। यह जगह ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के दौरान शुरुआत में वे अकेले नजर आए। हालांकि, दिन निकलने के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात टीम भी वहां पहुंच गई। उनका यह दौरा बेहद निजी रहा। स्थानीय लोगों को भी उनके आने की भनक नहीं लगी। उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक हलचल के गंगा तट और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताया। दरअसल, दिलजीत को आत्मघाती हमले की धमकी भरा ईमेल 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में भेजा गया था। तस्वीरें देखिए- वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पता चला इसके बाद जैसे ही भीड़ बढ़ी, तो दिलजीत ने इशारे से सिक्योरिटी को बुलाया और वहां से चले गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, तब लोगों को पता चला कि वे कोई और नहीं, बल्कि दिलजीत दोसांझ थे। इसके बाद दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषिकेश की रील शेयर की। देर शाम दिलजीत अपनी टीम के साथ वापस लौट गए। तस्वीरें देखिए- 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। 10 दिन पहले अमिताभ बच्चन को भी मिली थी धमकी अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी में कहा गया था कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमले को 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला बताया गया था। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड- केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, पिथौरागढ़ में ओले गिरे:5 जिलों में बारिश के आसार, चारों धाम में तापमान -7°C से नीचे; 7 नवंबर तक मौसम शुष्क उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोमवार तड़के बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -7°C से नीचे पहुंच गया। वहीं, पिथौरागढ़ के धारचूला की चौदास घाटी में रविवार रात बारिश के साथ ओले गिरे। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *