समस्तीपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारी:बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, दोनों गंभीर घायल; एक रेफर

समस्तीपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारी:बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, दोनों गंभीर घायल; एक रेफर

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जोरपुरा वार्ड संख्या-9 निवासी रामचंद्र मांझी के 23 वर्षीय बेटे जोशन कुमार और उनकी 35 वर्षीय बेटी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी अपने ससुराल आलमपुर सिमरी जा रही थीं और जोशन उन्हें छोड़ने जा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर में चोट लगी है। रिंकू देवी की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया परिजनों ने बताया कि हादसे में जोशन कुमार के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों द्वारा उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद उसकी स्थिति का आकलन कर आगे का उपचार किया जाएगा। वहीं, रिंकू देवी को हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे रहे। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद हलई थाना की पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि दरबा गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली है और फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद घायल भाई-बहन के परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन रिंकू देवी के बेहतर इलाज को लेकर हायर सेंटर ले जाने में जुटे हैं। समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जोरपुरा वार्ड संख्या-9 निवासी रामचंद्र मांझी के 23 वर्षीय बेटे जोशन कुमार और उनकी 35 वर्षीय बेटी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी अपने ससुराल आलमपुर सिमरी जा रही थीं और जोशन उन्हें छोड़ने जा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर में चोट लगी है। रिंकू देवी की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया परिजनों ने बताया कि हादसे में जोशन कुमार के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों द्वारा उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद उसकी स्थिति का आकलन कर आगे का उपचार किया जाएगा। वहीं, रिंकू देवी को हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे रहे। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद हलई थाना की पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि दरबा गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली है और फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद घायल भाई-बहन के परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन रिंकू देवी के बेहतर इलाज को लेकर हायर सेंटर ले जाने में जुटे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *