बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र स्थित गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार पर विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने गलत नीयत से शरीर छूने का आरोप लगाया है। मामले में छात्रा की मां ने पंजवारा थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। रजिस्ट्रेशन के बहाने कार्यालय में बुलाने का आरोप पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, गुरुवार को विद्यालय की अवधि समाप्त होने के बाद करीब चार बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रजिस्ट्रेशन के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि कार्यालय में उसके साथ गलत नीयत से शरीर छूकर छेड़खानी की गई। घटना के बाद छात्रा विद्यालय से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की मां थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। गोड्डा स्थित आवास से गिरफ्तार किया शिकायत मिलने के बाद पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को झारखंड के गोड्डा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मामले की जांच कर रहीं धोरैया थाना की एसआई प्रीति कुमारी पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विद्यालय के कार्यालय सहित अन्य स्थानों की जानकारी ली। पुलिस आरोपों की सत्यता की कर रही जांच पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र स्थित गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार पर विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने गलत नीयत से शरीर छूने का आरोप लगाया है। मामले में छात्रा की मां ने पंजवारा थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। रजिस्ट्रेशन के बहाने कार्यालय में बुलाने का आरोप पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, गुरुवार को विद्यालय की अवधि समाप्त होने के बाद करीब चार बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रजिस्ट्रेशन के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि कार्यालय में उसके साथ गलत नीयत से शरीर छूकर छेड़खानी की गई। घटना के बाद छात्रा विद्यालय से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की मां थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। गोड्डा स्थित आवास से गिरफ्तार किया शिकायत मिलने के बाद पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को झारखंड के गोड्डा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मामले की जांच कर रहीं धोरैया थाना की एसआई प्रीति कुमारी पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विद्यालय के कार्यालय सहित अन्य स्थानों की जानकारी ली। पुलिस आरोपों की सत्यता की कर रही जांच पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

