राज्य स्तरीय कराटे में कटिहार के खिलाड़ियों का दबदबा:पटना में आयोजित प्रतियोगिता में 18 स्वर्ण पदक जीतें

राज्य स्तरीय कराटे में कटिहार के खिलाड़ियों का दबदबा:पटना में आयोजित प्रतियोगिता में 18 स्वर्ण पदक जीतें

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक जीते हैं। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 सितंबर को पटना के बाजार समिति मार्ग स्थित खेल भवन में संपन्न हुई। ऑल बिहार गोजू कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराटे टीम से कुल 25 होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच जिले के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस सफलता में टीम के चयनकर्ता टाइगर नसीम खान की रणनीति और चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य कोच अदनान कैसर खान तथा प्रशिक्षक कुमारी अलका एवं अब्दुल शकीब के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने जीता पदक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से प्रियल राही, आयोना बैजू, दौलत सिंह राजपूत, दीक्षा भट्ट, आर्या झा, लियोना बैजू, समृद्धि राज, अनन्या श्री, अन्वेषी झा, अदिति सिंह और तनिषा कुमारी शामिल हैं। वहीं, बालक वर्ग में अदनान कैसर खान, विशाल मोहन सिंह, अमन राज, अरमान, इमरान, सत्यम कुमार और दिव्यांंद ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए। लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दीं जिला कराटे टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों, खेल संघों और गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह है। डॉ. नदीम खान, मुक्ति बाबू, संजीव कुमार ठाकुर, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश स्वारनी, सपना कुमारी सिंह, दिलीप कुमार शाह, अभिषेक कृष्णा और श्री अनवर इरज सहित कई प्रमुख हस्तियों ने खिलाड़ियों, कोच और पूरी टीम को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक जीते हैं। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 सितंबर को पटना के बाजार समिति मार्ग स्थित खेल भवन में संपन्न हुई। ऑल बिहार गोजू कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराटे टीम से कुल 25 होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच जिले के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस सफलता में टीम के चयनकर्ता टाइगर नसीम खान की रणनीति और चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य कोच अदनान कैसर खान तथा प्रशिक्षक कुमारी अलका एवं अब्दुल शकीब के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने जीता पदक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से प्रियल राही, आयोना बैजू, दौलत सिंह राजपूत, दीक्षा भट्ट, आर्या झा, लियोना बैजू, समृद्धि राज, अनन्या श्री, अन्वेषी झा, अदिति सिंह और तनिषा कुमारी शामिल हैं। वहीं, बालक वर्ग में अदनान कैसर खान, विशाल मोहन सिंह, अमन राज, अरमान, इमरान, सत्यम कुमार और दिव्यांंद ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए। लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दीं जिला कराटे टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों, खेल संघों और गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह है। डॉ. नदीम खान, मुक्ति बाबू, संजीव कुमार ठाकुर, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश स्वारनी, सपना कुमारी सिंह, दिलीप कुमार शाह, अभिषेक कृष्णा और श्री अनवर इरज सहित कई प्रमुख हस्तियों ने खिलाड़ियों, कोच और पूरी टीम को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *