मैहर में कॉलर वाले हाथी को बचाने की तैयारी:चार हाथी और 60 से ज्यादा स्टाफ जुटा, जेसीबी-हाइड्रा भी बुलाए; बारिश बनी चुनौती

मैहर में कॉलर वाले हाथी को बचाने की तैयारी:चार हाथी और 60 से ज्यादा स्टाफ जुटा, जेसीबी-हाइड्रा भी बुलाए; बारिश बनी चुनौती

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कॉलर वाला हाथी मैहर की पहाड़ी वाले इलाकों में पहुंच गया है। लगातार उसकी निगरानी के बाद अब वन प्रबंधन ने हाथी को बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय सहित उप संचालक और कई अधिकारी-कर्मचारी मैहर पहुंच गए हैं। हाथी कॉलर नंबर चार मैहर वन मंडल के गोरसरी की पहाड़ी वाले इलाकों में घूम रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से हाथी को बचाने के लिए टीम मैहर पहुंच गई है। इस टीम में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चार हाथी, 20 से ज्यादा गाड़ियां और 60 से अधिक स्टाफ शामिल है। ये सभी जंगल में घूम रहे हैं। बारिश के मौसम के कारण हाथी को बचाने में दिक्कत हो रही है। जेसीबी और हाइड्रा मशीनें भी मौके पर बुलाई गई हैं। टीम लगातार योजना बना रही है, क्योंकि हाथी अपनी जगह लगातार बदल रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि हाथी को बचाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बारिश के कारण थोड़ी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हाथी, जेसीबी, हाइड्रा और स्टाफ सब तैयार है। सही समय देखकर उसे बचा लिया जाएगा। हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *