कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू और सुपारी किलर विशाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आज सुनवाई होगी। सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस हत्यारोपियों को सीजेएम कोर्ट लेकर पहुंचेगी। पुलिस ने कोर्ट ने 24 घंटे की रिमांड मांगी है। पुलिस ने आरोपियों और कारोबारी के बेटे सुब्रत से पूछताछ के लिए 20 से अधिक सवालों की लिस्ट तैयार की है। सुब्रत से आरोपियों का आमना-सामना भी कराया जाएगा। पुलिस पिछले 2 दिनों से कारोबारी के बेटे से पूछताछ कर रही है। सुब्रत ने पुलिस कुछ सवालों के जवाब दिए हैं, तो कुछ सवालों के जवाब में चुप्पी साध ली। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटना से जुड़े कई तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। इनको लेकर हत्यारोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। दरअसल, कारोबारी विनीत मिनोचा की 5 सितंबर को उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। इसकी साजिश रचने का आरोप बहू शालू पर लगा है। आरोप है, बहू ने नौकर से ससुर की हत्या कराई। दोनों आरोपियों से पुलिस कौन-कौन से सवाल पूछ सकती है, पढ़िए… शालू से ये सवाल पूछ सकती है विशाल से ये सवाल पूछ सकती है पुलिस को बेटे सुब्रत पर शक, कई सवाल पूछ चुकी 45 हजार खर्च मिलता था, 49 हजार की दी पार्टी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया था कि विनीत मिनोचा की हत्या की रात (5 सितंबर) बेटे सुब्रत और बहू शालू तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में कपल किटी पार्टी में गए थे। यह पार्टी सुब्रत ने ही ऑर्गनाइज की थी। इस बात का खुलासा गुरुवार (10 सितंबर) को शालू के भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मेहरोत्रा ने किया। उस कपल पार्टी में 35 लोग शामिल हुए थे, जो दवा कारोबार से जुड़े हैं। रेस्टोरेंट के रिकॉर्ड से सामने आया कि दोनों रात 10:30 बजे ही पार्टी में पहुंच गए थे, जबकि पार्टी रात 11:30 बजे से शुरू होनी थी। इसके साथ ही रात में 3 बजे उनके लाउंज से निकलने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच और लाउंज के रिकॉर्ड में एक बात और सामने आई कि पार्टी के लिए 1400 रुपए प्रति प्लेट की दर से बुकिंग हुई थी। पार्टी का बिल करीब 49 हजार बना था। पुलिस की पूछताछ में सुब्रत ने बताया था कि उसे 35 हजार रुपए बतौर सैलरी और शालू को 10 हजार रुपए खर्च के लिए मिलते थे। ऐसे में सवाल किया गया कि 45 हजार प्रतिमाह मिलने वाले खर्च में 49 हजार की पार्टी कैसे ऑर्गनाइज की? इसका कोई जवाब उसके पास नहीं था। सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किए फोटो-वीडियो पुलिस की जांच में एक बात सामने आई कि मर्डर के कुछ दिन बाद सुब्रत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी फर्म ‘फार्मा ट्रेडर्स’ का वॉलपेपर भी लगाया था। जिस पर एक के बाद एक कई कमेंट्स आने के बाद सुब्रत ने अपने अकाउंट से पोस्ट हटा दी। इसके साथ ही उसने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पोस्ट की गई फोटो व रील्स भी डिलीट कर दीं। अब जानिए क्या था पूरा मामला कारोबारी विनीत मिनोचा रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। 4 कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का था। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 5 साल का पोता श्रीजय हैं। शालू और सुब्रत की शादी 7 साल पहले नैनीताल से हुई थी। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं, वह गाजियाबाद में बेटी सुभानी और दामाद के साथ रहती हैं। शालू मिनोचा के पिता नरेश अरोड़ा कपड़ा कारोबारी हैं। वे लखनऊ के ठाकुरगंज में रहते हैं। 5 सितंबर की रात दवा कारोबारी के गले और सीने में 26 से ज्यादा चाकू से वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने कारोबारी की दुकान में काम करने वाले नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को 6 सितंबर की रात एनकाउंटर के दौरान पकड़ा था। विशाल ने कहा था कि उसने बहू शालू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड मदन सिंह ने बताया था कि शालू ने विशाल को घर बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने शालू को अरेस्ट कर जेल भेजा था। बुधवार को पुलिस ने शालू और विशाल की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की गई है। कारोबारी की पत्नी की वसीयत भी जांच के दायरे में पुलिस जांच के दौरान विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत का दस्तावेज भी रजिस्ट्री कार्यालय से मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वसीयत में संपत्ति किसके नाम की गई थी। पुलिस इस दस्तावेज को भी हत्या के पीछे संभावित वजहों की जांच से जोड़कर देख रही है। ————————- ये खबर भी पढ़िए- करोड़पति कारोबारी की बहू दुपट्टे से मुंह छिपाती रही, कानपुर में पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची, बोली- फोटो खींचने वालों को रोको कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा छिपाती नजर आई। वह दुपट्टे से लगातार चेहरा ढकती रही और कैमरों से बचती नजर आई। उसने पुलिसकर्मियों से कहा- इनको रोको। इस दौरान उसकी बहन और भाई भी उससे मिलने कोर्ट पहुंचे। हालांकि, पति सुब्रत नहीं आए। पढ़ें पूरी खबर

