गाजीपुर में तीन दिन का स्वास्थ्य शिविर:लंका मैदान में 26 से 28 सितंबर तक चलेगा, पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा आयोजन

गाजीपुर में तीन दिन का स्वास्थ्य शिविर:लंका मैदान में 26 से 28 सितंबर तक चलेगा, पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा आयोजन

गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर गाजीपुर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर 26, 27 और 28 सितंबर को लंका मैदान में आयोजित होगा। इसमें देश के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श और इलाज देंगे। आयोजकों के मुताबिक, तीनों दिन रोजाना करीब 4 से 5 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होगा आयोजन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गाजीपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। कई बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे शिविर में AIIMS दिल्ली, BHU, अपोलो और आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल समेत कई बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। यहां जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ENT, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और गायनेकोलॉजी समेत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे। जरूरत पड़ने पर सर्जरी की भी सुविधा अभिनव सिन्हा ने बताया कि शिविर केवल डॉक्टरों के परामर्श तक सीमित नहीं रहेगा। जांच के बाद जिन मरीजों को सर्जरी की जरूरत होगी, उनके लिए महाराष्ट्र से करीब 30 विशेषज्ञ सर्जनों की टीम गाजीपुर आएगी। इस टीम में ENT, प्लास्टिक सर्जरी, नेत्र रोग और गायनेकोलॉजी समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ सर्जन शामिल होंगे। रोज 4-5 हजार लोगों को सेवा देने का लक्ष्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि तीनों दिन रोजाना करीब 4 से 5 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *