गोंडा में धर्मा हत्याकांड को लेकर लगी कई पुलिस टीमें:अयोध्या तक चेक किए जा रहे 500 से ज्यादा कैमरे, परिजनों के मोबाइल की खंगाली जा रही कॉल डिटेल

गोंडा में धर्मा हत्याकांड को लेकर लगी कई पुलिस टीमें:अयोध्या तक चेक किए जा रहे 500 से ज्यादा कैमरे, परिजनों के मोबाइल की खंगाली जा रही कॉल डिटेल

गोंडा के मधईपुर ग्राम पंचायत के गुलाबगंज निवासी 24 वर्षीय धर्मा निषाद की 16 सितंबर को अयोध्या में हत्या कर दी गई थी। वह अपनी बहन के घर अयोध्या जा रही थी। इसी दौरान उसका शव मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार सुबह 5 बजे से पुलिस गोंडा में उसके घर से लेकर अयोध्या में घटनास्थल तक 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 3 पुलिस टीमें जांच में जुटीं एसपी अभिषेक झा ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इनमें देहात कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, टीमें पिछले 24 घंटे से लगातार मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस एक-एक CCTV कैमरे की फुटेज देख रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि धर्मा घर से कब निकली, रास्ते में कहां-कहां गई और अयोध्या पहुंचने से पहले उसके साथ क्या हुआ। परिवार के मोबाइल की भी जांच CCTV फुटेज के साथ पुलिस धर्मा और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अयोध्या में बहन के घर जाने के दौरान धर्मा ने किन लोगों से फोन पर बात की थी। 15 सितंबर को घर से निकली थी धर्मा धर्मा 15 सितंबर को अयोध्या स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए घर से निकली थी। शाम करीब 8 बजे तक जब वह बहन के घर नहीं पहुंची तो बहन ने अपने पिता सीताराम निषाद को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 16 सितंबर को अयोध्या में धर्मा का शव मिला। पुलिस ने शव को 24 घंटे तक पहचान के लिए रखा। 17 सितंबर को परिवार ने पुलिस के साथ जाकर शव की पहचान की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *