मरौना में शनिवार रात 12 बजे से बिजली गुल:उपभोक्ता परेशान, लाइनमैन ने कहा- ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद; फॉल्ट का पता लगाया जा रहा

मरौना में शनिवार रात 12 बजे से बिजली गुल:उपभोक्ता परेशान, लाइनमैन ने कहा- ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद; फॉल्ट का पता लगाया जा रहा

सुपौल जिले के मरौना प्रखंड में शनिवार रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। मरौना फीडर से जुड़े गांवों में रविवार सुबह आठ बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग, पेयजल की व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मरौना फीडर में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। खासकर रात के समय बिजली कटने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द खराबी का पता लगाकर आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली बंद रहने पर चिंता व्यक्त की है और विभाग से निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। इस संबंध में विभागीय लाइनमैन अजय कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद है और फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है। सुपौल जिले के मरौना प्रखंड में शनिवार रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। मरौना फीडर से जुड़े गांवों में रविवार सुबह आठ बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग, पेयजल की व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मरौना फीडर में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। खासकर रात के समय बिजली कटने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द खराबी का पता लगाकर आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली बंद रहने पर चिंता व्यक्त की है और विभाग से निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। इस संबंध में विभागीय लाइनमैन अजय कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद है और फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *